मुंबईः मुंबई में जिस तरह का आतंकवादी हमला हुआ है, यह अपने आप में हैरतअंगेज है। अब तक अगर संसद पर हुए हमले को छोड़ दें तो आतंकवादियों ने इस तरह के हमले नहीं किए थे। इसलिए खुफिया एजंसियों के लिए यह अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है कि ये लोग कौन हैं। इस बीच कुछ टीवी चैनलों को एक मेल मिलने की खबर है जिसमें डेकन मुजाहिदीन नामक एक संगठन ने आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली है। यह मेल हिंदी में लिखा बताया जाता है।
इस संगठन का नाम पहले कभी नहीं सुना गया। इस आतंकवादी हमले का नेचर भी कुछ अलग है। बम धमाके करने के बाद उन्होंने कई जगहों को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की है। अब तक आतंकवादी सीरियल धमाके करते रहे हैं लेकिन पहली बार उन्होंने होटलों और अस्पतालों में घुसकर मशीन गनों से फायरिंग की है और लोगों को बंधक बनाया है। अधिकतर वारदातें मुंबई के दक्षिणी इलाके में हुईं है। सांताक्रूज एयरपोर्ट के पास भी ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है।
आतंकवादियों ने ओबरॉय और ताज होटलों को निशाना बनाया है, जहां देश-विदेश के कई वीआईपी मौजूद हैं। ताज होटल में ही तीन सांसदों और एक अडिशनल चीफ सेक्रटरी के होने की खबर है। इसके अलावा विदेशी टूरिस्ट सैकड़ों की तादाद में इन होटलों में ठहरते हैं। इसलिए आतंकियों ने जानबूझकर इन होटलों को निशाना बनाया है ताकि विदेशों में भारत की छवि खराब की जा सके। साथ ही आतंकी जिस तरह सड़कों पर गोलियां बरसाते घूम रहे हैं, उसका मकसद सीधे-सीधे दहशत फैलाना है।

No comments:
Post a Comment